लखनऊ : संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकारिणी एवं आशियाना कार्यकारिणी के तत्त्वधान में देश का 76 वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रिय पार्षद प्रमोद यादव, संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पंकज अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष गौरव द्विवेदी रहे। राष्ट्र ध्वज का रोहण कर व सामूहिक राष्ट्रगीत के गायन के साथ व्यापारीयों एवं अतिथियों को संबोधित किया।
इस पावन पर्व के अवसर पर सैकडों व्यापारी भाई बहनों ने उपस्थिति होकर देशपर्व की गरिमा को बढ़ाया और एक दूजे को बधाईयाँ दी। प्रदेश की युवा प्र० के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय संगठन मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने पद प्रमाण पत्र एवं मनोनयन पत्र देकर सम्मानित करते हुए संगठन को मजबूत करने की बात पर जोर डालते हुए संगठन के कार्य निर्वहन पर विचार व्यक्त किया।