रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले), उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में आरपीआई महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों ने केक काटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर महिला पदाधिकारियों ने महिला कल्याण, सशक्तिकरण को लेकर संकल्प भी लिए।
महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष शानू मल्ल कौशल ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, हम उन सभी महिलाओं का सम्मान करते हैं जिन्होंने समाज, राजनीति, शिक्षा, विज्ञान, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान दिया है। यह दिन नारी सशक्तिकरण, समानता और महिलाओं के अधिकारों की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को और मजबूत करने का अवसर है।
महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारी अध्यक्ष शानू मल्ल कौशल ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला पदाधिकारियों ने महिला उत्थान को लेकर महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना, लैंगिक भेदभाव और हिंसा के खिलाफ सख्त कदम उठाना, कार्यस्थल पर समान अवसर सुनिश्चित करना एवं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया।
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी फॉर जेंडर इक्वालिटी” के अनुरूप, हमें महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने की प्रतिबद्धता को दोहराना चाहिए।
महिला प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष चांदनी कपूर ने कहा कि महिलाएँ केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की रीढ़ हैं। हमें मिलकर एक ऐसा समाज बनाना है जहाँ महिलाएँ आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त महसूस करें। आज के दिन हम सभी महिलाओं के योगदान को सलाम करते हैं और संकल्प लेते हैं कि उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वतंत्रता को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। इस दौरान आरपीआई महिला प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष नसीमा कुरैशी, अंजुल चौधरी, कोमल गुप्ता, शुभांगिनी गुप्ता, सुमन, प्रीति राय सहित तमाम महिलायें मौजूद रहीं।