उत्तर प्रदेश विधानसभा में कार्रवाई अन्य भाषाओं के साथ भोजपुरी भाषा में होगी यह भोजपुरीसमाज के लिए गर्व का विषय है इस आदेश के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं विधान सभा अध्यक्ष उ०प्र० सतीश महाना को मिल कर अखिल भारतीय भोजपुरीसमाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमंडल धन्यवाद ज्ञापित किए। जिसमें वेद प्रकाश राय राष्ट्रीय सचिव, वरिष्ठ पत्रकार रजनीश पाण्डेय एवं दिलीप सिंह उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व मे भोजपुरी भाषा के संवर्धन संरक्षण के लिए 40 वर्ष से लगातार प्रयास किए जा रहे है लेकिन पिछली सरकारों ने भोजपुरी भाषा के लिए कुछ नही किया लेकिन योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद सभी क्षेत्रीय भाषाओं,संस्कृति तथा क्षेत्र के विकास का कार्य तेजी से हो रहा है। भोजपुरी भाषा को संविधान की अष्टम सूची मे सामिल होने के लिए विधानसभा में भोजपुरी भाषा मे कार्रवाई से बहुत बल मिलेगा और भोजपुरी भाषा,संस्कृति को संरक्षण एवं संवर्धन होगा।