चूरू जिले के बम्बू ग्राम निवासी श्री सुल्तान सिंह राठौड़ ने अपने अदम्य साहस और वीरता से गुजरात में वर्ष 2022 में आई भीषण बाढ़ के दौरान 16 लोगों की जान बचाकर इंसानियत की मिसाल कायम की। उनके इस अतुलनीय पराक्रम के लिए देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा राष्ट्रपति गैलेंट्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाना चूरू जिले के लिए ही नहीं बल्कि प्रदेश व देश के लिए गर्व की बात है।