लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय की प्रतिष्ठित संस्था विधिक सहायता केंद्र व जिला विधिक प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर में विषय – परिवर्तन की वास्तुकार – नेतृत्व के माध्यम से समुदायों को मजबूत बनाना पर अभियुक्त चर्चा का आयोजन। चर्चा का आयोजन लखनऊ विश्वविद्यालय, नवीन परिसर, विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो.(डॉ.) बी.डी. सिहं , प्रोफेसर आर.के सिंह डायरेक्टर द्वितीय कैंपस व विधिक सहायता केन्द्र के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार तिवारी , प्रोबोनो क्लब के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार यादव,उपाध्यक्ष डाॅ. भावना के कुशल मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम को असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ सोनाली राय चौधरी के द्वारा संयोजित किया गया।
इस पैनल चर्चा के मुख्य अतिथि श्रीमती अल्पना शुक्ला जी, विधि अधिकारी, उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग, अलहमरा खान जी, वरिष्ठ विशेष संवाददाता, सहारा समय समाचार चैनल, रेनू मिश्रा जी, आली की कार्यकारी निदेशक एवं अधिवक्ता मेनका त्रिपाठी जी, पार्टनर, पीबीएंडएमटी एसोसिएट्स जी थे। जिनके द्वारा चर्चा का शुभारंभ मां सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम मोहिनी तिवारी व निमित गर्ग ने उपस्थित पैनलिस्ट एवं छात्र छात्राओं को विधिक सहायता केंद्र के बारे में जानकारी प्रदान की तथा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का संछिप्त विवरण प्रस्ततु किया और साथ ही इस वर्ष के विषय से भी अवगत कराया।
पैनल चर्चा के दौरान सर्वप्रथम कार्यक्रम संयोजक डॉ सोनाली राय चौधरी ने सभी पैनलिस्टों से महिलाओं को कार्यस्थल पर अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, इसके बारे में विचार प्रस्तुति का अनुरोध किया, जिसपर सभी अभियुक्तों ने अपने विचार प्रस्तुत किए, जिससे पता चला की कार्यस्थल पर अगर पारंपरिक रूढ़िवादियों की मनःस्थिति को दूर कर दिया जाए तो महिलाओं को कार्यस्थल पर सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। पैनल चर्चा को आगे बढ़ते हुए मेनका त्रिपाठी ने नारी सशक्तिकरण और नारी क्रांति पर अपने विचार प्रस्तुत किया।
इसके पश्चात रेनू मिश्रा ने बताया कि आज की विचारधारा से सोच और परंपराओं का निर्माण होता है, और हमें इन परंपराओं को सकारात्मक रूप से आगे बढ़ना होगा, जिससे एक ऐसे समाज का निर्माण हो जहां महिलाएं एवं पुरुष दोनों ही समान हों। पैनल चर्चा के अंत में डॉ भावना ने सभी अतिथियों को विधिक सेवा केंद्र द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में पूरे सप्ताह किए गए सामाजिक सेवाओं और कार्यक्रमों की सूची प्रस्तुत की, और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया। पैनल चर्चा का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ।