• Home
Wednesday, December 18, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

यूपी उपचुनाव: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की ये अपील

November 22, 2024
in सियासत
Reading Time: 1 min read
यूपी उपचुनाव: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की ये अपील

यूपी उपचुनाव: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से की ये अपील

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

यूपी में उपचुनाव की नौ सीटों पर मतदान के बाद मतगणना से एक दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं व समर्थकों से अपील की है कि वो पूरी तरह सतर्क रहें और शनिवार को मतगणना के बाद जीत का प्रमाण पत्र लेकर ही लौटें। उन्होंने कहा कि हम नैतिक रूप से जीत चुके हैं, बस प्रमाणपत्र मिलना बाकी है।

अखिलेश यादव ने सोशल साइट एक्स पर बयान जारी कर कहा कि इंडिया गठबंधन-समाजवादी पार्टी की सजगता व सक्रियता से जिस तरह हमारे मतदाताओं, समर्थकों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नेताओं, उम्मीदवारों, समस्त पीडीए समाज व कुछ ईमानदार मीडियाकर्मियों ने भाजपा सरकार की चुनावी धांधली का डटकर सामना किया है, उसकी प्रशंसा हर ओर हो रही है। ये सक्रियता आगे भी जारी रहेगी और अपनी सरकार बनाएगी।
सच तो ये है कि जिस प्रकार भाजपा और उनके संगी-साथियों के चुनावी घपलों से लेकर राजनीतिक हथकंडों तक का लगातार पर्दाफाश हो रहा है, उससे भाजपा का समर्थन करनेवालों की संख्या दिन-पर-दिन गिरती जा रही है। जनता भाजपा को चुनना नहीं चाहती है, इसीलिए भाजपा भ्रष्ट शासन-प्रशासन-प्रचार तंत्र का दुरुपयोग करके सरकार में बने रहना चाहती है।
उम्मीद है धीरे-धीरे सबको ये समझ आ जाएगा कि चाहे नेता हों या अधिकारी, भाजपा सबको पहले लालच या अन्य किसी दबाव या भावनात्मक रूप से झांसा देकर गलत काम करवाती है फिर जब वो पकड़े जाते हैं, उनका निलंबन होता है, उनपर मुक़दमा होता है, उनकी नौकरी जाती है या उनको जेल होती है या फिर समाज-परिवार अथवा विभाग में बदनामी होती है तो भाजपा उनसे पल्ला झाड़ लेती है। भाजपाई फंसानेवाले लोग हैं, बचानेवाले नहीं। भाजपा किसी की सगी नहीं है।
इसीलिए इंडिया गठबंधन-सपा के सभी जागरूक उम्मीदवारों, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, नेताओं, समर्थकों व समझदार आम जनता से ये अपील है कि वे डटे रहें, अपने वोट की दिन-रात रक्षा करें व कल मतगणना के लिए पूरी तरह सावधान रहें और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें। हम नैतिक रूप से जीत चुके हैं, बस प्रमाणपत्र मिलना बाक़ी है।
Tags: #akhileshyadav#lucknow#sapa#uttarpradesh#यूपीउपचुनाव
ShareSendTweet
Previous Post

संभल जामा मस्जिद केस पर बसपा सुप्रीमो मायावती बोली-सुप्रीम कोर्ट संज्ञान ले,माहौल बिगड़ रहा है

Next Post

जानें ! सूरज की UVB किरणों से होता है सबसे ज्यादा विटामिन D का उत्पादन?

Related News

यूपी विधानसभा का कांग्रेसियों ने किया घेराव, प्रदेश अध्यक्ष हुए बेहोश
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा का कांग्रेसियों ने किया घेराव, प्रदेश अध्यक्ष हुए बेहोश

December 18, 2024
प्रियंका गांधी बांग्लादेश के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंची संसद
देश

प्रियंका गांधी बांग्लादेश के समर्थन वाला बैग लेकर पहुंची संसद

December 17, 2024
बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती
देश

बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

December 14, 2024
सपा सांसद इकरा हसन ने विपक्ष पर किया वार बोली- उत्तर प्रदेश में कानून के नाम पर जंगलराज चल रहा है
देश

सपा सांसद इकरा हसन ने विपक्ष पर किया वार बोली- उत्तर प्रदेश में कानून के नाम पर जंगलराज चल रहा है

December 14, 2024
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कांग्रेस को घेरा
सियासत

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कांग्रेस को घेरा

December 14, 2024
सांसद कंगना रनौत कोर्ट में नहीं हुईं हाजिर, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
सियासत

सांसद कंगना रनौत कोर्ट में नहीं हुईं हाजिर, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

December 12, 2024
Load More
Next Post
जानें ! सूरज की UVB किरणों से होता है सबसे ज्यादा विटामिन D का उत्पादन?

जानें ! सूरज की UVB किरणों से होता है सबसे ज्यादा विटामिन D का उत्पादन?

Latest News

25 साल के अंतराल के बाद भारत लौटी ममता कुलकर्णी

December 18, 2024
लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

लखनऊ विश्वविद्यालय : कुलपति प्रो.आलोक कुमार राय ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन: सतत विकास के लिए ब्रोशर और पोस्टर का किया अनावरण

December 18, 2024

ठंड में दही खाना फायदेमंद या नुकसानदेह ?

December 18, 2024
उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

उत्तराखंड : CM धामी बोले- सभी तैयारियां पूरी, 2025 से लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड

December 18, 2024
रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

रूस : परमाणु सुरक्षा बल प्रमुख की हत्या मामले में संदिग्ध गिरफ्तार

December 18, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.