• Home
Saturday, December 21, 2024
  • Login
Khabar India
Advertisement
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट
No Result
View All Result
Khabar India
No Result
View All Result

मेदांता ने यूपी की पहली 5जी एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारंभ

November 26, 2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ अपडेट
Reading Time: 1 min read
मेदांता ने यूपी की पहली 5जी एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारंभ

मेदांता ने यूपी की पहली 5जी एम्बुलेंस सेवा का किया शुभारंभ

Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

मेदान्ता ने उत्तर प्रदेश की पहली 5जी सक्षम एम्बुलेंस लॉन्च की है। जो आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में एक बड़ा कदम है। यह तकनीक रियल-टाइम डेटा ट्रांसफर और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी के साथ मरीजों को बेहतर देखभाल प्रदान करती है। यह सुविधा मेदान्ता की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुरू की गई है। आपातकालीन सहायता के लिए इसे 1068 पर कॉल करके कभी भी इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है l

यह नई 5जी एनेबल्ड एम्बुलेंस आपातकालीन सेवाओं को तेज और सटीक बनाने के लिए कई उन्नत सुविधाएं प्रदान करती है l
तत्काल डेटा ट्रांसमिशन: एम्बुलेंस से ईसीजी, हार्ट रेट और ऑक्सीजन सैचुरेशन जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य डेटा रियल टाइम में अस्पताल भेजे जा सकते हैं, जिससे मरीज के आने से पहले ही अस्पताल में इलाज के लिए आवश्यक तैयारी शुरू हो जाती है।
रियल-टाइम एक्सपर्ट सहायता: वीडियो सपोर्ट के माध्यम से पैरामेडिक्स को लगातार विशेषज्ञ डॉक्टरों का मार्गदर्शन मिलता है, जिससे सफर के दौरान ही मरीज की उच्च गुणवत्ता की देखभाल संभव होती है।
लगातार कनेक्टिविटी: एम्बुलेंस और अस्पताल के बीच सुरक्षित और निरंतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होती है, जिससे मरीज के देखभाल में कोई रुकावट नहीं आने पाती।
समय पर निदान और उपचार: स्वास्थ्य डेटा के त्वरित ट्रांसमिशन से अस्पताल पहुंचने से पहले ही इलाज शुरू हो जाता है, जिससे परिणाम बेहतर होते हैं।
मेदान्ता लखनऊ के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने कहा, “5जी एम्बुलेंस उत्तर प्रदेश के लिए एक क्रांतिकारी पहल है। यह मेदान्ता की स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक के साथ जोड़ने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमारा लक्ष्य है कि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज के इलाज के लिए हर सेकंड का सही उपयोग हो।”
आपातकालीन और ट्रॉमा केयर के एसोसिएट डायरेक्टर और प्रमुख, डॉ. लोकेन्द्र गुप्ता ने कहा, “यह सेवा मेदान्ता की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सा को समुदाय तक पहुंचने का प्रयास है। 5जी एम्बुलेंस पैरामेडिक्स को रियल-टाइम सपोर्ट देकर अस्पताल पहुंचने से पहले ही जीवनरक्षक उपाय करने में सक्षम बनाती है। टोल फ्री नंबर 1068 पर कॉल कर कभी भी उपयोग किया जा सकता है।”
मेदान्ता की 5वीं वर्षगांठ अत्याधुनिक सेवाओं के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को आगे बढ़ाने की उसकी यात्रा का प्रतीक है। यह इस बात का परिचायक है कि मेदान्ता मरीजों की जरूरतों के मुताबिक आधुनिक तकनीक के उपयोग में सबसे आगे है। 

 

Tags: #5जीएम्बुलेंस#lucknow#medantahospital#uttarpradesh
ShareSendTweet
Previous Post

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी ने जहीर के साथ शेयर की रोमांटिक फोटोज

Next Post

मथुरा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत

Related News

“कीटोन और एमाइड के इनोवेशन आधारित स्टार्टअप” विषय पर व्याख्यान
लखनऊ अपडेट

“कीटोन और एमाइड के इनोवेशन आधारित स्टार्टअप” विषय पर व्याख्यान

December 20, 2024
“मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स की डिजाइनिंग और विकास” पर हुई संगोष्ठी
लखनऊ अपडेट

“मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स की डिजाइनिंग और विकास” पर हुई संगोष्ठी

December 20, 2024
सपा सांसद बर्क के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

सपा सांसद बर्क के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, चला बुलडोजर

December 20, 2024
अतुल सुभाष मामले में नया खुलासा, निकिता की शादी दबाव में हुई
उत्तर प्रदेश

अतुल सुभाष मामले में नया खुलासा, निकिता की शादी दबाव में हुई

December 20, 2024
इन 10 जिलों में योगी सरकार बेसहारा बेटियों को मुफ्त में देगी आवास
उत्तर प्रदेश

इन 10 जिलों में योगी सरकार बेसहारा बेटियों को मुफ्त में देगी आवास

December 20, 2024
हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश

हाथरस : ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, दो किसानों की मौत, दो घायल

December 19, 2024
Load More
Next Post
मथुरा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत

मथुरा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की मौत

Latest News

बेहिसाब खा रहे हैं अंडे तो बिगड़ सकती है सेहत !

बेहिसाब खा रहे हैं अंडे तो बिगड़ सकती है सेहत !

December 20, 2024
बिलासपुर : गौ पूजन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

बिलासपुर : गौ पूजन एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

December 20, 2024
फरहान अख्तर की फिल्म 120 Bahadur की रिलीज डेट आई सामने

फरहान अख्तर की फिल्म 120 Bahadur की रिलीज डेट आई सामने

December 20, 2024
कैंसर से हार जंग नेपाली इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी, पत्नी ने हर कदम पर दिया साथ

कैंसर से हार जंग नेपाली इंफ्लुएंसर बिबेक पंगेनी, पत्नी ने हर कदम पर दिया साथ

December 20, 2024
“कीटोन और एमाइड के इनोवेशन आधारित स्टार्टअप” विषय पर व्याख्यान

“कीटोन और एमाइड के इनोवेशन आधारित स्टार्टअप” विषय पर व्याख्यान

December 20, 2024
  • Home

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • दुनिया
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • सियासत
  • सेहत
  • लखनऊ अपडेट

© 2024 Khabar India - Powered by ALiGNWEBS.